Korba News: जिस बच्चे की मिली थी वीभत्स लाश, अब मां की भी लाश मिली फंदे पर लटकती…

Korba News: जिस बच्चे की मिली थी वीभत्स लाश, अब मां की भी लाश मिली फंदे पर लटकती…

Korba News कोरबा। तीन वर्षीय जिस बच्चे की वीभत्स लाश बीते दिनों मिली थी। उसकी मां की लाश भी फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या कर मां फांसी पर लटक गई होगी। आशंका यह भी है कि बच्चे के हत्यारों ने ही मां की हत्या कर लाश ठिकाने लगाने के उद्देश्य से दूर लाकर लटका दिया होगा। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

बुधवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरोमरा स्थित सागौन बाड़ी में एक तीन साल की बच्चे की लाश मिली थी। खरमोरा निवासी एक परिवार वहां लकड़ी बिनने गया था। तभी वहां उन्हें एक तीन वर्षीय बच्चे की लाश सूखे पत्तों में ढकी मिली। बच्चे की धारदार हथियार से हत्या के बाद उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया गया था। मौके पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद पहुंचे थे। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची थी। बच्चे की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। आस पास के लोगो ने बच्चे को पहचानने से इंकार कर दिया था।

पुलिस की तफ्तीश में बच्चे की शिनाख्त हो गई। बच्चे की पहचान दादर निवासी शिवा चौहान पिता गणेश चौहान के रूप में हुई। बच्चे की मां का नाम ममता चौहान है। बच्चे का पिता गणेश चौहान बीमार होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती है। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में पुलिस को जानकारी मिली कि घटना के दिन बच्चे की मां ममता चौहान बच्चे को लेकर घटना के दिन कही जा रही थी। जिसके चलते पुलिस को शक था कि बच्चे की हत्या के बाद उसकी मां किसी के साथ कही नदारद हो गई होगी। पर आज बच्चे के मां की लाश मिल गई।

लापता मां की लाश आज ग्राम ढेलवाडीह के जंगल में कोयला के डंप यार्ड में मिली। महिला की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। महिला की लाश सड़ गई है। लापता मां की लाश मिलने पर पुलिस दोनो एंगलो पर जांच कर रही है। पुलिस की जांच के अनुसार महिला के चार बच्चे है। जिस बच्चे की मौत हुई है वह महिला का सबसे छोटा बच्चा है। महिला का परिवार एकदम निम्न तबके का है। वह कभी भिक्षावृति का काम करती है। कभी कोयला बिनती है। महिला पूर्व में भी घर छोड़ कर जा चुकी है। आज महिला की लाश जिस जगह मिली है वह कोयला के डस्ट का डंप यार्ड है। बच्चे की लाश भी यहां से दो किलोमीटर दूर मिली है। बच्चे की लाश जिस जंगल में मिली है उसी जंगल के अंदरूनी इलाके में लाश मिली है।

मामले में एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जिस बच्चे की लाश मिली है, उसकी मां की भी लाश आज मिली है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि महिला ने आत्महत्या की होगी। पर पुलिशर एंगल से घटना की जांच कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share