Gold-Silver Price Today 24 February 2024: आज सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें क्या है सोना-चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 24 February 2024: आज सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें क्या है सोना-चांदी का रेट

Gold-Silver Price Today 24 February 2024: इस सप्ताह के दूसरे दिन सोने के वायदा भाव की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में इसके भाव भी सुस्त पड़ गए। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। इस सुस्ती के साथ ही चांदी के वायदा भाव गिरकर 71 हजार रुपये के करीब आ गए हैं। सोने के वायदा भाव 62 हजार रुपये के ऊपर खुलने के बाद खबर लिखे जाने के समय गिरकर 62 हजार से नीचे कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेज और चांदी के वायदा भाव की गिरावट के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज मामूली तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 3 रुपये की तेजी के साथ 62,007 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 12 रुपये की गिरावट के साथ 61,992 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,011 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,979 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

सोने के उलट चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 49 रुपये की गिरावट के साथ 71,257 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 148 रुपये की गिरावट के साथ 71,158 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,257 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,152 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी, चांदी की सुस्त रही। Comex पर सोना 2,027.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,024.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,029.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.46 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.47 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.44 डॉलर की गिरावट के साथ 23.03 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share