Dhanbad News: इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस से कटकर दो रेलकर्मियों की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

Dhanbad News: इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस से कटकर दो रेलकर्मियों की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. धनबाद में दो रेलकर्मियों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. धनबाद रेल मंडल के सीआईसी सेक्शन में गोमो और तेलो स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ है. दोनों रेलकर्मी उस वक्त ड्यूटी पर तैनात थे.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार सुबह करीब चार बजे की है. शनिवार सुबह दोनों रेलकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे. रेलकर्मी पेट्रोलमैन के रूप में ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान गोमो और तेलो स्टेशन के बीच वे 18623 डाउन इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस आ गयी. जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गयी. 

मृतकों की पहचान मोहन कुमार शर्मा और राहुल कुमार के रूप में हुई है. मोहन कुमार शर्मा और राहुल कुमार दोनों धनबाद डिवीजन के चंद्रपुरा डिपो में तैनात थे. दोनों मृतकों मोहन कुमार शर्मा बिहार के सहरसा का रहने वाला था जबकि राहुल कुमार अरवल जिला अंतर्गत कुर्था का रहने वाला था. हादसा कैसे हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है . फिलाहल उनके शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share