AAP Congress Alliance: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में AAP और कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन, 4-3 के फॉर्मूले पर लगी मोहर

AAP Congress Alliance: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में AAP और कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन, 4-3 के फॉर्मूले पर लगी मोहर

AAP Congress Alliance: लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। दोनों पार्टियों के बीच दिल्ली, गुजरात, गोवा, चड़ीगढ़ और हरियाणा में सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति बन गई है। शनिवार सुबह आधिकारिक तौर पर INDIA गठबंधन के तहत दोनों पार्टियों ने मिलकर इन राज्यों में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं कि किस राज्य में कौन-सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, INDIA गठबंधन के तहत दिल्ली की कुल 7 लोकसभा सीटों में से 3 पर कांग्रेस और 4 पर AAP चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। इसके तहत दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी, नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली पर AAP के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, जबकि चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली की सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक और AAP नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा गया है कि पंजाब में AAP और कांग्रेस पार्टी दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ेगी, जबकि गोवा की दोनों लोकसभा सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इसके तहत गुजरात की 26 सीटों में से 2 सीटों (भरूच और भावनगर) पर AAP, जबकि बाकी 24 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हरियाणा की 10 सीटों में कांग्रेस 9 और AAP 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी, जबकि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर भी कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

इस मौके AAP नेता संदीप पाठक ने कहा कि वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र के सामने कई चुनौतियों खड़ी कर दी हैं और इनसे निपटने के लिए AAP-कांग्रेस ने एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के सीट बंटवारे पर लंबी चर्चा हुई और इसके बाद ही सीट बंटवारे पर यह अंतिम सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी और भाजपा को हराएंगी।

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए धीरे-धीरे कई राज्यों से खुशखबरी आ रही है। उत्तर प्रदेश के बाद दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा जैसे राज्यों सीट बंटवारे को लेकर पार्टियों के बीच सहमति बन गई है। महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में INDIA गठबंधन की उम्मीद है, लेकिन पश्चिम बंगाल में अभी संशय बकरार है। इसके अलावा तेलंगाना, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गठबंधन के शामिल पार्टियां एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share