Bihar News: हाजीपुर में चलती बस में लगी आग, 12 से ज्यादा यात्री थे सवार

Bihar News: हाजीपुर में चलती बस में लगी आग, 12 से  ज्यादा यात्री थे सवार

Bihar News: बिहार के हाजीपुर – छपरा रोड आज यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गयी. शुक्रवार को वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में बस में अचानक आग लग गयी . इस घटना में बस धूं – धूं कर पूरी तरह जल गई. वहीँ बस ड्राइवर के समझदारी से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया.

जानकरी के मुताबिक़ , शुक्रवार को एक यात्री बस यात्रियों को लेकर पटना से गोपालगंज जा रही थी. बस में बारह से जायद अलग सवार थे. इसी दौरान, हाजीपुर-छपरा मुख्य मार्ग के अनजान पीर चौक के पास बस में अचानक आग लग गई. जैसे ही बस ड्राइवर को लगा की कोई घटना हो सकती है. उसने तुरंत बस को सड़क के किनारे रोक दिया. और यात्रियों को जल्दी उतर जाने को कहा. जैसे – तैसे लोगों को बस से उतारा गया. बस में आग लगते ही हड़कंप मच गया. लेकिन एक बड़ी घटना होते- होते बच गई.

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जल गई. इस दौरान मार्ग पर आवागमन बाधित रहा. आग में किस वजह से आग लगी है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. फिलहाल आग लगने का कारण प्रथमदृष्ट्या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share