Aishwarya Rai-Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय पर दिया ऐसा बयान, अमिताभ बच्चन और सिंगर सोना ने सुनाई जमकर खरी-खोटी…

Aishwarya Rai-Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने ऐश्वर्या राय पर दिया ऐसा बयान, अमिताभ बच्चन और सिंगर सोना ने सुनाई जमकर खरी-खोटी…

Aishwarya Rai-Rahul Gandhi News: मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि बातों ही बातों में राहुल गांधी बॉलीवुड सेलेब्स का नाम ले देते हैं, जिसके कारण वो ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भी उन्होंने अपने भाषण में ऐश्वर्या राय को लेकर लेकर एक बयान दिया था। जिस वजह उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन और सिंगर सोना महापात्रा ने भी ऐश्वर्या राय का नाम लेने के लिए कांग्रेस नेता को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। आइए जानतें है पूरा मामला…

ऐश्वर्या राय को लेकर क्या कहा राहुल गांधी ने :- रामपुर खास असेंबली के लालगंज इंदिरा चौक में आयोजित एक रैली में राहुल ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को न्योता देने की बजाय बड़े-बड़े उद्योगपति और अमिताभ बच्चन समेत अभिनेताओं को बुलाया गया था। यही नहीं, एक और रैली में उन्होंने अमिताभ और ऐश्वर्या का मजाक उड़ाया था। राहुल ने कहा था, “अमीरों के लिए कालीन बिछी है और गरीबों के लिए कुछ नहीं। टीवी में ऐश्वर्या राय डांस करते हुए और अमिताभ बच्चन बल्ले बल्ले करते दिखेंगे।” राहुल ने यह भी कहा कि राम मंदिर आयोजन में कोई गरीब या मजदूर नहीं, बल्कि अमिताभ, ऐश्वर्या, अडानी और अंबानी दिखाई दिए।

राहुल गांधी के लिए अमिताभ बच्चन का ट्वीट :- अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के हालिया दिनों के बारे में बात की है। अभिनेता ने कहा, “लंबे समय के बाद कार्य यात्रा। लंबे समय के बाद बेस से अनुपस्थिति। लंबे समय के बाद रविवार को जीओजे में नहीं हो पाना।” अमिताभ बच्चन ने कहा- “अधूरा लगता है, लेकिन जीवन चलता रहता है और जारी रखने की इच्छा कभी कम नहीं होनी चाहिए। पंडित या बुद्धिमान तो सलाह देते रहते हैं और वास्तविक कुछ और है। फिर भी हम टिकते हैं और कोशिश करते रहते हैं।” इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने चाहने वालों को सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया।

राहुल गांधी के लिए सिंगर सोना महापात्रा का ट्वीट :- 20 फरवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते दिखे. अपने भाषण में उन्होंने ऐश्वर्या राय के नाम का भी जिक्र किया. देश की राजनीति में बेवजह ऐश्वर्या का नाम घसीटा गया, तो मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने भी इस पर अपनी बात रखी है.उन्होंने राहुल गांधी के लिए X पर पोस्ट लिखा- कुछ राजनेता फायदा उठाने के लिए अपने भाषणों में महिलाओं को अपमानित करते हैं? यकीनन कुछ लोग किसी की मां, बहन को इसी तरह अपमानित करते होंगे. सोना महापात्रा के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी ऐश्वर्या राय को लेकर किये गये कमेंट पर राहुल गांधी को ट्रोल कर रहे हैं.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share