UP News: रायबरेली में रिक्शा चालक को अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पीटा, सिर पर किये कई बार

UP News: रायबरेली में रिक्शा चालक को अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पीटा, सिर पर किये कई बार

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक को बदमाशों ने बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा. बदमाश दबंगों ने ई-रिक्शा चालक पर कई लाठियां मारी जिसके बाद वो बेहोश गया. चालक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.  

जानकारी के मुताबिक़, यह मामला लालगंज थाना इलाके के गोविंदपुर वलौली का है. वायरल वीडियो में दो युवक नजर आ रहे हैं. मुख्य आरोपी हाथ में डंडा लिए ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटता है. उसके सर पर कई बार लाठी से मारता है. जिसके वजह से उसका सर फट जाता है. और ई-रिक्शा चालक बेहोश होकर गिर जाता है . इसके बाद उसकी गाडी को भी तोड़ देते हैं. तभी कुछ लोग आते हैं तब उसका साथी उसे लेकर भाग जाता है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी. 

ई-रिक्शा चालक को किस वजह से मारा गया है. मरने वाले कौन है उनका इरादा क्या था. इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है. वही यह वीडियो वायरल होने पर एसपी अभिषेक अग्रवाल ने इसपर लिया संज्ञान लिया. एसपी का कहना है जल्द ही छानबीन कर आरोपी का पता लगाया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जायेगी.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share