Morena News: पति ने दो मजदूरों से कराया पत्नी का दुष्कर्म, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Morena News: पति ने दो मजदूरों से कराया पत्नी का दुष्कर्म, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने बच्चे की चाहत में अपनी ही पत्नी का गैंग रेप करवा दिया. पत्नी को बच्चा नहीं होने पर पति ने दो मजदूरों से दुष्कर्म करवाया है. यह मामला माता बसैया थाना इलाके की है.

दो लोगों से करवाया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक़, यह वारदात मुरैना जिले के माताबसैया थाना इलाके के खेड़ा गांव के पास की है. 6 फरवरी को आरोपी को अपनी पत्नी को को ससुराल दिमनी थाने के गांव रायपुर ले जाने की बात कहकर अपने साथ लेकर गया. उसके बाद बीच रास्ते में बसैया के पास मेवदा गांव में अपनी बाइक रोकी. जहां दो अज्ञात मजदूरों को बुलवाकर महिला का दुष्कर्म करवाया. इतना ही नहीं पत्नी को जान से मारने की धमकी भी. इसके बाद जैसे – तैसे पीड़िता घर पहुंची और अपनी माँ को सारी बात बताई. 

बताया जा रहा है पीड़िता की शादी को 6 साल हो चुके हैं. लेकिन उसके पति में कमी होने के वजह से उन्हें अब तक कोई बच्चा नहीं हुआ है. ऐसे में कमी छुपाने के लिए और संतान की चाहत में उसने अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म करवाया. 

पति और अन्य आरोपी गिरफ्तार

इसकी शिकायत पीड़ित महिला ने अपनी मां के साथ माताबसैया थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से जांच करते हुए महिला के पति और दोनों आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share