Noida News: नोएडा में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पहले उतरवाए कपड़े, फिर चलाए लात-घूंसे

Noida News: नोएडा में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पहले उतरवाए कपड़े, फिर चलाए लात-घूंसे

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में दबंगों ने एक डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दबंगों ने पहले डिलीवरी बॉय के कपड़े उतारे उसके बाद जमकर लात घुसे चलाये. बताया जा रहा है यह मामला मामूली कहासुनी का है. 

जानकारी के मुताबिक़, वायरल वीडियो 9 फरवरी का है. पीड़ित डिलीवरी बॉय अभय प्रताप मूलरूप से जिला शाहजहांपुर का रहने वाला है. अभी नोएडा के सेक्टर-122 में रहता है. यहाँ अभय प्रताप डिलीवरी बॉय का काम करता है. 9 फरवरी को आरोपियों ने उसका अपहरण किया और बंधक बनाकर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गए. बदमाशों ने वहां उसके कपड़े उतारवा कर डंडे, लात-घूसों से बेरहमी से पीटा. जब युवक बेहोश हो गया तो उसे वहां छोड़कर चले गए. इतना नहीं इस दौरान उसके फोन से उसकी वीडियो भी बनाई.और वीडियो को वायरल कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह युवक की पिटाई की  जा रही है.

बताया जा रहा है पीड़ित का किसी बात पर एक साल पहले बादमाशों से विवाद हो गया था. जिसे लेकर नौ फरवरी को उसके साथ मारपीट की गयी है. वहीँ इस घटना के बाद युवक के पिता उसे लेने के लिए नोएडा पहुंचे थे. तब जाकर घटना की शिकायत थाना सेक्टर 113 पुलिस में दर्ज कराई. लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share