Kawardha News: छत्तीसगढ़ में यहां मिली 80 किलों की मछली, मछुआरे भी रह गए हैरान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़….

Kawardha News: छत्तीसगढ़ में यहां मिली 80 किलों की मछली, मछुआरे भी रह गए हैरान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़….

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में मछुआरे उस समय हैरान रह गए, जब उनके जाल में भारी-भरकम मछली फंस गई। मछली इतनी बड़ी की पानी से बाहर निकालने में मछुवारों के भी पछिने छूट गए। इधर ग्रामीणों को जैसे ही बड़ी मछली पकड़ाने की खबर मिली तो जलाशय के पास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग मछली के साथ फोटों खींच सोशल मीडिया में शेयर करने लगे।

दरअसल, ये पूरा मामला कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लाक, सरोधा जलाशय का है। इस जलाशय में पवन नाम के मछुआरे को मछली पकड़ने का ठेका मिला हुआ है। पवन अपने साथियों के साथ मछली पकड़ने जलाशय पहुंचा था। जाल डालने के बाद जब जाल को निकाला जा रहा था तो एक बड़ी मछली उनके जाल में फंस गई। मछली का साइज और वजन इतना ज्यादा था कि मछुआरों को पानी से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मछली का वजन करीब 80 किलों और लंबाई 6 फिट बताई जा रही है।

इधर जैसे ही आसपास को लोगों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मछली के साथ सेल्फी ली और फ़ोटो को सोशल मीडिया में भी शेयर किया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share