Delhi Fire News: दिल्ली के शाहबाद में लगी आग, 100 से ज्यादा झोपड़ियाँ जली, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Delhi Fire News: दिल्ली के शाहबाद में लगी आग, 100 से ज्यादा झोपड़ियाँ जली, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Delhi Fire News: दिल्ली से एक बार फिर आग लगने का मामला सामने आया है. बीते कुछ दिन पहले दिल्ली पेंट फैक्ट्री में भयानक आग लगी थी. वहीँ देर रात शाहबाद गांव इलाके में एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गयी. आग लगने से झुग्गी बस्ती में करीब 130 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं.

जानकरी के मुताबिक़, रविवार रात करीब 10:17 बजे शाहबाद गांव के डेयरी इलाके में एक झुग्गी बस्ती में अचानक आग लग गयी. झुग्गियों में आग लगने हड़कम्प मच गया. आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गयी. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फ़िलहाल हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. वहीँ लगभग 130 झोपड़ियां जलकर ख़ाक हो गईं. 

आग किस वजह से लगी है. इस बात अभी पता नहीं चल पाया है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share