Satta King 2025: महादेव एप में IPL सट्टा, रायपुर पुलिस ने दो राज्यों में छापा मारकर 14 आरोपियों को पकड़ा, करोड़ों का लेनदेन…

Satta King 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस ने महादेव एप से जुडे आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस ने कोलकाता और असम में छापा मारकर 14 सटोरिये को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करोड़ों के लेनदेन समेत सट्टा संचालित करने का पूरा सेटअप जब्त किया है।
दरअसल, 13 अप्रैल को स्थानीय इनपुट के आधार पर क्राईम व थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने पंडरी ओव्हर ब्रीज के नीचे से ऑनलाईन सट्टा खेलते आरोपी निखिल वाधवानी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 73/25 धारा 4(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी निखिल वाधवानी से पूछताछ के बाद पुलिस की टीम ने कोलकाता एवं गुवाहाटी (असम) में रेड कार्रवाई की। टीम ने न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंटसे 6 आरोपी, राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 2 आरोपी, गुवाहाटी के बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 6 आरोपी सहित कुल 14 को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों द्वारा महादेव एप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से IPL क्रिकेट सट्टा संचालित करने की बात कबूल की।
सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 67 नग मोबाइल, 8 नग लैपटॉप, 4 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 3 बैंक चेकबुक, 1 नग सिक्युरिटी कैमरा, 4 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 3 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब जुमला कीमती लगभग 30,00,000 रूपये जब्त किया गया। पैनल संचालन में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
करोड़ों का लेनदेन
आरोपियों द्वारा रकम लेने-देन हेतु उपयोग किये जाने वाले लगभग 500 बैंक खातों में करोड़ो रूपये का लेन-देन किया गया है, जिसके संबंध में बैंको से पत्राचार कर जानकारी निकाली जा रही है। पैनल संचालनकर्त्ताओं द्वारा 25 लाख रूपये, 15 लाख रूपये में पैनल प्राप्त करने की जानकारी मिली है।
आईपीएल क्रिकेट मैच 2025 के इस सीजन में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा 17 प्रकरणों में Gajanand app, Mr bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassiceÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh app, Gold363 app नामक एप, आईडी, पैनल एवं लिंक के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा संचालित करते 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 116 नग मोबाइल फोन, 9 नग लैपटॉप, नगदी रकम 3,74,300 रूपये, चारपहिया/दोपहिया वाहन सहित अन्य मशरूका जुमला कीमती लगभग 72,27,700 रूपये जब्त किया जा चुका है। साथ ही आरोपियों द्वारा सट्टे के पैसों के लेन-देन किये जाने वाले 1500 से अधिक बैंक खाताओं को फ्रीज कराने हेतु संबंधित बैंकों को पत्राचार किया गया है।
कोलकाता से पकड़े गये आरोपी
01. पंकज वासवानी पिता संतोष कुमार वासवानी उम्र 24 साल निवासी गोधू चौक सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।
02. रवि सजनानी पिता हीरानंद सजनानी उम्र 36 साल निवासी जे-11 ग्रीन ऑर्चिड दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।
03. रोशन कुमार ठाकुर पिता परमेश्वर कुमार ठाकुर उम्र 20 साल निवासी ग्राम मिलकीटोला थाना अलीनगर जिला दरभंगा (बिहार)।
04. प्रतीक सोनी पिता धर्मदास सोनी उम्र 20 साल निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा मंदिर चौक थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
05. संदीप अमरानी पिता स्व. देवानंद अमरानी उम्र 30 साल निवासी शिव टॉकिज के पीछे कटनी कैम्प उमरिया थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)।
06. अंकुल मिश्रा पिता कौशलेश मिश्रा उम्र 21 सालनिवासी बॉस मेडिकल के पास मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
07. दीपांशु गुप्ता पिता दिलीप गुप्ता उम्र 23 साल निवासी देवी मंदिर गली मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
08. ताज्जु मसीह पिता हदयत मसीह उम्र 42 साल निवासी ग्राम कतिब थाना भटारा जिला गुरदासपुर (पंजाब)। हाल पता – शारदापारा कैम्प 7 02 भिलाई पावर हाउस थाना सुपेला जिला दुर्ग।
गुवाहाटी असम से पकड़े गये आरोपी
01. कुशल साहू पिता पकालू साहू उर्फ रामदेव साहू उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. जीत सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 25 साल निवासी कैम्प -01 स्टील नगर भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।
03. सूजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 19 साल निवासी गली नंबर 03 कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर। हाल पता – ओम अस्पताल के पास चंगोराभाठाथाना डी.डी.नगर रायपुर।
04. अनुराग डहरिया पिता उमेश डहरिया उम्र 25 साल निवासी श्रीवास्तव कालोनी थाना कोडिपुरा छिंदवाड़ा (म.प्र.)।
05. हरदीप सिंह पिता सुखपाल सिंह उम्र 19 साल निवासी स्टेशन के सामने मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।
06. भानू सिंह राजपूत पिता संजीव सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा आगरा (उ.प्र.)।