CG Kawasi Lakhma Arrested: कवासी लखमा गिरफ्तार, 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू करेगी पूछताछ…

CG Kawasi Lakhma Arrested: कवासी लखमा गिरफ्तार, 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू करेगी पूछताछ…

CG Kawasi Lakhma Arrested: रायपुर। छत्तीसगढ़ की ईओडब्ल्यू ने आबकारी घोटाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया है। 1 अप्रैल को ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट जमा किया था। ईओडब्ल्यू ने पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। आज कोर्ट में सुनवाई चली और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को 7 अप्रैल तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर सौंपा गया है। इससे पहले कवासी लखमा को 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी ने जनवरी में गिरफ्तार किया था।

लखमा की अग्रिम जमानत हो चुकी है खारिज

शराब घोटाले में फंसे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की अग्रिम जमानत आवेदन को स्पेशल कोर्ट ने पहले ही खारिज कर दिया था। आबकारी घोटाले में कवासी लखमा की भूमिका को लेकर EOW ने उन पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद उन्होंने विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। विशेष कोर्ट ने उनके मामले पर तीन पन्नों में अपना आदेश जारी किया और जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए शराब घोटाले में कवासी लखमा की संलिप्तता से इंकार नहीं किया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share