Preasident Draupadi Murmu Visit in Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल, CM, विस अध्यक्ष ने किया स्वागत, विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल…

Preasident Draupadi Murmu Visit in Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में हिस्सा लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंच चुकी है। अब से कुछ देर पहले उनका लेकर आया भारतीय वायु सेना का विमान रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड किया है।
विमान से बाहर आने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल रमेन डेका ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 रमन सिंह समेत गणमान्य लोगों ने उनकी अगुवानी की। स्वागत की औपचारिका के बाद राष्ट्रपति का काफिला विधानसभा के लिए रवाना हो गया है।
राष्ट्रपति एक धंटा 55 मिनट यहां रहेंगी। उसके बाद वे यहां से रवाना हो जाएंगी। विधानसभा रजत जयंती समारोह की वे मुख्य अभ्यागत हैं। इस मोके पर वे वृक्षरोपण भी करेंगी। विधायकों को संबोधित करने के बाद वे विधानसभा से एयरपोर्ट के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो जाएंगी।