CG जवान शहीदः नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, दो माओवादियों के शव बरामद…

CG jawan martyred: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा सरहदी क्षेत्र में जवानों और सुरक्षाबलों के बीच हो रही मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गये। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान एक जवान शहीद भी हो गये। मारे गये दोनों नक्सलियों के शव को जवानों ने बरामद कर लिया है।
दरअसल, आज सुबह बीजापुर पुलिस को गंगालूर क्षेत्र में भारी संख्या में माओवादियों के होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। जवानों को जंगल में आते देख सुबह सात बजे माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से लगातार फायरिंग जारी है। वहीं, इस अभियान में एक जवान शहीद हो गये। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया हैं
मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान शहीद हो गये हैं। मौके पर सर्चिंग जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान खत्म होने के बाद पुलिस के द्वारा मीडिया को दी जाएगी।