Radhika Kumarswamy News: 27 साल बड़े मुख्यमंत्री की बनी दूसरी पत्नी, फिर एक्ट्रेस ने काट दिया ऐसा बवाल, जानकर उड़ जाएंगे…

Radhika Kumarswamy News: मुंबई। कई अभिनेत्रियां अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करती हैं और बाद में बड़ी होने पर लीड रोल में नजर आती हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं, जो अचानक सुर्खियों में आई जब उन्होंने शादी की। वह अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रही।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2006 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री से उन्होंने शादी करने का फैसला लिया और हर किसी को दंग कर दिया।

दरअसल, एक वक्त था जब राजनीति से लेकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ राधिका कुमारस्वामी के अफेयर की चर्चा थी। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी की राजनीति से कहीं ज्यादा लोग उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहा करते थे। बता दे कि राधिका भी उनसे उम्र में 27 साल छोटी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राधिका और एचडी कुमार स्वामी दोनों की यह दूसरी शादी थी। पूर्व मुख्यमंत्री की पहली शादी साल 1986 में अनीता नाम की लड़की के साथ हुई थी। तो वही राधिका की पहली शादी साल 2000 में हुई थी जो कि कुछ वक्त के बाद में ही टूट गई थी।

हालांकि राधिका के पिता पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बेटी की शादी करने की पूरी तरीके से खिलाफ थे। लेकिन राधिका ने पिता की एक बात नहीं मानी और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी के साथ सीक्रेट मैरिज कर ली। एक्ट्रेस के इस कदम से उनके पिता और परिवार को गहरा सदमा लग गया था।

राधिका अभी तक तकरीबन 30 फिल्मों में काम कर चुकी है और जैसे ही उन्होंने नेता के साथ शादी रचाई वैसे ही उनका करियर पूरी तरीके से बर्बाद हो गया। हालांकि फिर उन्होंने फिल्म निर्माता के तौर पर इंडस्ट्री में काम किया और पहली बार फिल्म लकी को प्रोड्यूस किया। पूर्व मुख्यमंत्री से शादी करने के बाद वह करोड़पति बन गई है और 124 करोड़ की मालकिन है।






