Bilspur News: गैर शिक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों को रिलीव करने कलेक्टर ने जारी किए निर्देश…

Bilspur News: गैर शिक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों को रिलीव करने कलेक्टर ने जारी किए निर्देश…

Bilaspur News बिलासपुर। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने गैर शिक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों को तत्काल रिलीव करने के निर्देश जारी किए है। परीक्षाओं को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त कलेक्टर ने आदेश निकाला है।

नगरीय निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लग गई थी। निर्वाचन कार्य के अलावा अन्य गैर शिक्षकीय कार्यों में भी शिक्षकों को संलग्न कर ड्यूटी करवाया जा रहा था। जिस स्कूल की व्यवस्था और पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रही थी। अब बोर्ड परीक्षा समिति स्कूल के अन्य कक्षाओं की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली है। जिसके चलते कलेक्टर अवनीश शरण ने निर्देश जारी करते हुए शिक्षकीय कार्यों को छोड़ गैर शिक्षकीय कार्यों में संलग्न और निर्वाचन का कार्य समाप्त होने के चलते निर्वाचन कार्य में संलग्न शिक्षकों को कार्य मुक्त करने के निर्देश जारी किए हैं।

आदेश के परिपालन में 11 मार्च को ही शिक्षकों को कार्य मुक्त करने के निर्देश अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर ने दिए हैं। सभी एसडीएम,तहसीलदार, और विभाग प्रमुखों को पालन प्रतिवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share