Chhatisgarh Vidhansabha Budget session 2025: अफसरों की लापरवाही पर विधानसभा अध्यक्ष हुए नाराज, समय पर जानकारी उपलब्ध कराने दिए निर्देश…

Chhatisgarh Vidhansabha Budget session 2025: अफसरों की लापरवाही पर विधानसभा अध्यक्ष हुए नाराज, समय पर जानकारी उपलब्ध कराने दिए निर्देश…

Chhatisgarh Vidhansabha Budget Session 2025: रायपुर। सदन की कार्रवाई जब दोबारा प्रारंभ हुई तब दिवंगत सदस्यों के निधन की सूचना विधानसभा सचिवालय को विलंब से सूचना उपलब्ध कराने का मुद्दा उठा।

विधायक अजय चंद्राकर ने पूर्व विधायक स्व देवचरण मधुकर के निधन की सूचना विलंब से उपलब्ध कराने को लेकर आपत्ति जताई। विधायक चंद्राकर ने कहा कि इस संबंध में लगातार विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से व्यवस्था देने के बाद भी इस तरह की लापरवाही सामने आ रही है।

विधायक चंद्राकर द्वारा इस ओर ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने विलंब से सूचना देने पर गंभीर नाराजगी जताई। स्पीकर डा सिंह ने कहा कि व्यवस्था देने और निर्देश के बाद भी विलंब से सूचना दिया जाना आपत्तिजनक है। नाराज विधानसभा अध्यक्ष डा सिंह ने दोषी अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। स्पीकर ने यह भी निर्देशित किया कि कार्रवाई से इसी सत्र में सदन को अवगत कराने की बात भी कही।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share