CG Vidhansabha Budget Session 2025: राज्य के विश्वविद्यालयों में 1524 पद रिक्त, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

CG Vidhansabha Budget Session 2025: राज्य के विश्वविद्यालयों में 1524 पद रिक्त, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

CG Vidhansabha Budget Session 2025: रायपुर। राज्य शासन के विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों की जानकारी आज मुख्यमंत्री ने विधानसभा में दी। मुख्यमंत्री वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के भी भारसाधक मंत्री है। विधायक मोतीलाल साहू के द्वारा विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक-अशैक्षणिक पदों के बारे में पूछे गए सवाल का मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 9 सरकारी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों की अलग-अलग संख्या के बारे में विधायक मोतीलाल साहू के साथ ही सदन को जानकारी दी।

विधायक मोतीलाल साहू ने अपने लिखित प्रश्नों में पूछा था कि छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विश्वविद्यालयों में स्वीकृत पदों की पृथक-पृथक जानकारी दें? कितने पद रिक्त हैं और कितने पद कार्यरत हैं? रिक्त पदों की भर्ती के लिए राज्य शासन के पास कोई कार्य योजना है? शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों के संबंध में पृथक पृथक जानकारी दें?

लिखित जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि कुल 9 विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित की जा रही है। सभी 9 विश्वविद्यालय में शैक्षणिक के 533 पद रिक्त हैं। इसी तरह अशैक्षणिक के 991 पद रिक्त हैं। शैक्षणिक और अशैक्षणिक मिलाकर कुल 1524 पद रिक्त हैं। इनकी भर्ती हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share