Kondagaon News: मतदान ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की मौत, पुलिस जांच में जुटी…

Kondagaon News: मतदान ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की मौत, पुलिस जांच में जुटी…

Kondagaon News: कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक आरक्षक का नाम नुमेंद्र भुआर्य था। कांस्टेबल मतदान कार्य से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। दर्दनाक हादसे में मौके पर ही जवान की जान चले गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना 23 फरवरी की रात 11 बजे के आसपास की है। आरक्षक नुमेंद्र भुआर्य की ड्यूटी बड़ेराजपुर ब्लाॅक में लगी थी। रविवार की देर रात मतदान ड्यूटी के बाद वो अपनी बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान केशकाल-विश्रामपुरी मार्ग पर ग्राम कोहका मेटा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

इस हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने उपचार के बाद जवान के मौत की पुष्टि की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद आरक्षक के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही हादसे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, इस घटना से कांस्टेबल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।   

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share