Petrol-Diesel Price Today 22 February: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today 22 February: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today 22 February: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बावजूद भी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल पर इसका असर देखने को नहीं मिलता है। शनिवार (22 फरवरी, 2025) के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, पिछले कई महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमतों में आखिरी बार पिछले साल बदलाव किया गया था और उस दौरान आम लोगों को महंगे पेट्रोल और डीजल से राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद से एक बार भी राहत नहीं मिली है।

आखिरी बाद कब हुआ था बदलाव?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में बदलाव किया गया था। 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार 2-2 रुपये प्रति लीटर की दर से बदलाव किया गया था। लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल डीजल

  • दिल्ली 94.72 87.62
  • मुंबई 103.44 89.97
  • कोलकाता 103.94 90.76
  • चेन्नई 100.85 92.44
  • बेंगलुरु 102.86 88.94
  • लखनऊ 94.65 87.76
  • नोएडा 94.87 88.01
  • गुरुग्राम 95.19 88.05
  • चंडीगढ़ 94.24 82.40
  • पटना 105.18 92.04

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share