Tambe Ke Bartan Ka Pani Peene Me Sawdhaniyan: क्या आप भी तांबे की बाॅटल या जग में रखते हैं पानी? तो जान लें एक्सपर्ट से सही तरीका, वरना होगा नुकसान…

Tambe Ke Bartan Ka Pani Peene Me Sawdhaniyan: क्या आप भी तांबे की बाॅटल या जग में रखते हैं पानी? तो जान लें एक्सपर्ट से सही तरीका, वरना होगा नुकसान…

Tambe Ke Bartan Ka Pani Peene Me Sawdhaniyan: तांबे के बर्तन में घंटों पानी भरकर रखने और फिर उसे पीने की आदत को बहुत से लोगों ने अपनाया है और इसे आजमा कर अनेक फायदे भी उठाए हैं। दरअसल तांबे में एंटीमाइक्रोबियल, एंटी कार्सिनोजेनिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। सरल शब्दों में कहें तो तांबे के बर्तन का पानी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो बैक्टीरिया और जीवाणुओं को मारता है। यह शरीर से टॉक्सिंस निकालता है जिससे पूरे शरीर को फायदा होता है। खनिजों से भरपूर यह पानी शरीर को बहुत से फायदे देता है। लेकिन तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखने में भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिये। वरना फायदे के बजाय नुकसान उठाना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक डाॅक्टर रूपाली जैन के अनुसार तांबे के बर्तन में पानी रखते समय कौन सी सावधानियां हमें जरूर रखनी चाहिए। तो आइए जानते हैं…

तांबा अच्छी क्वालिटी का हो

जब आप हेल्थ बेनिफिट्स को ध्यान मे रखकर तांबे की बाॅटल, जग या गिलास खरीदते हैं तो उसकी क्वालिटी का भी ध्यान रखें क्योंकि ये बर्तन सालों-साल चलते हैं। इसलिए अच्छी क्वालिटी का तांबे का बर्तन ही खरीदें।

अंदर-बाहर दोनों तरफ से तांबे का हो

यह भी ध्यान रखें कि जो भी बर्तन आप खरीदें, वह अंदर-बाहर दोनों तरफ से तांबे से ही बना हो। बहुत से बर्तनों में दिखाने के लिए ऊपर से तांबे की कवरिंग होती है लेकिन अंदर से बर्तन किसी और मेटल का होता है। इसलिए खरीदते टाइम सतर्क रहें।

नियमित तौर पर साफ करें

तांबे के बर्तन को नियमित तौर पर रगड़ कर साफ करें। ऐसा नहीं कि इसे हफ्ते में एक या दो बार ही धोया जाए। दरअसल अगर हम बर्तन को रोज साफ ना करें तो बर्तन में ऑक्सीडेशन के कारण लेयर जम जाती है। पानी के साथ इसके तत्व भी शरीर में जाते हैं जो नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए इसे हर रोज साफ करें। कोशिश करें कि तांबे का बर्तन चौड़े मुंह का हो जिससे सफाई के दौरान आपका हाथ अंदर तक जा सके और आप इसे अच्छी तरह साफ कर सकें। तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए आप नींबू या इमली का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बहुत ज्यादा समय तक पानी भरकर न रखें

कहा जाता है कि तांबे के बर्तन में पानी जितनी देर रहेगा उसके गुण उतने ही बढ़ जाएंगे। इसलिये कई बार कुछ लोग 24 घंटे तक पानी भरे रहते हैं। लेकिन डॉक्टर रुपाली जैन बताती हैं कि तांबे के बर्तन में अगर पानी बहुत ज्यादा देर तक रखा जाता है तो उसके ऊपर एक लेयर सी आ जाती है और उसका स्वाद भी बदल जाता है। यह पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। तांबे के बर्तन में पानी 8 से 12 घंटे से अधिक न रखें।

गर्म पानी स्टोर न करें

तांबे के बर्तनों में कभी भी गरम पानी स्टोर ना करें। अगर आपने शुद्ध करने के लिए पानी को उबाला भी है तब भी पहले उसे ठंडा होने दें, रूम टेंपरेचर पर आने दें, उसके बाद ही इसे तांबे के बर्तन में स्टोर करें।

खट्टे पेय न डालें

तांबे के बर्तन में कभी भी खट्टे पेय ना डालें जैसे कि नींबू का शरबत या कोई और जूस। इनकी एसिडिक प्रवृत्ति तांबे के बर्तन के साथ प्रतिक्रिया करेगी जिससे कि नुकसान हो सकता है। इसी तरह दही, सिरका, अचार जैसी चीजें तांबे के बर्तन में न रखें।

किन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद

वे लोग जो कफ प्रकृति के हैं जिनके शरीर में कफ ज्यादा बनता है, जो अजीर्ण से ग्रस्त हैं, जिन्हें सर्दी, खांसी या दमा की शिकायत है या साइनस है, उनके लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी ज्यादा फायदेमंद है।

इन्हें नुकसान कर सकता है

तांबे के बर्तन में रखा पानी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है जैसे कि पित्त प्रकृति वाले या वे महिलाएं जिन्हें पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग ज्यादा होती है या जिन्हें अल्सर है, इन लोगों को तांबे के बर्तन में रखा पानी नुकसान भी कर सकता है।

गर्मियों में क्या सावधानी रखें

तांबे के बर्तन में रखे पानी की तासीर गर्म ही होती है। इसलिए गर्मियों के दौरान तांबे के बर्तन में रखा पानी अधिक ना पिएं। अगर यह आपको सूट करता भी है तो भी एक से दो गिलास पानी ही पियें। उससे ज्यादा नहीं। अगर आप तांबे के बर्तन में रखा पानी बहुत ज्यादा मात्रा में पीते हैं तो आपको उल्टी, सिर दर्द, किडनी और लीवर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

बारहों महीने ना पिएं तांबे के बर्तन में रखा पानी

आयुर्वेद के मुताबिक तांबे के बर्तन में रखा पानी साल भर ना पिएं। बीच-बीच में थोड़ा गैप करते रहें।

तांबे के बर्तन में पानी स्टोर करने का बेस्ट समय

डाॅ रूपाली जैन के मुताबिक सूर्योदय के बाद तांबे के बर्तन में पानी स्टोर करना और सूर्यास्त होने से पहले उसका इस्तेमाल कर लेना बेस्ट है। इस समय इस पानी पर सूर्य की किरणों का सकारात्मक असर भी होता है जिससे उसका पानी बहुत फायदेमंद हो जाता है। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share