Sona Chandi Bhav 19 February 2025: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानें ताजा रेट और खरीदारी से पहले ज़रूरी टिप्स!

Sona Chandi Bhav 19 February 2025: देश में सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी है। सोमवार, 17 फरवरी को सोने में गिरावट देखी गई थी। लेकिन यह कायम नहीं रह सकी। बुधवार, 19 फरवरी को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 87110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 89000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। देश 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की लेटेस्ट कीमत कितनी है, आइए जानते हैं…
दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 87110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता और चेन्नई में कीमत
चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 79710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में कीमत
वर्तमान में मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 86960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 79710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79760 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 87010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव
इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 87110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 79860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
हैदराबाद में भाव
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 79710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का भाव
सोने के उलट चांदी के भाव में गिरावट है। 19 फरवरी को चांदी 100 रुपये टूटकर 100400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिल्ली के सराफा बाजार में 18 फरवरी को चांदी की कीमत 800 रुपये की तेजी के साथ 99,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
देश में सोने का इंपोर्ट जनवरी 2025 में 40.79 प्रतिशत बढ़कर 2.68 अरब डॉलर रहा। मुख्य रूप से घरेलू मांग बढ़ने से सोने का इंपोर्ट बढ़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। एक साल पहले जनवरी, 2024 में सोने का इंपोर्ट 1.9 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल 2024 से लेकर जनवरी 2025 के दौरान देश में गोल्ड इंपोर्ट 32 प्रतिशत बढ़कर 50 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 37.85 अरब डॉलर था।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।






