CG Election 2025: पंचायत चुनाव में भी बीजेपी का दबदबा: पहले चरण में 14 जिलों में कांग्रेस का नहीं खुला खाता

CG Election 2025: रायपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने वाली बीजेपी पंचायत चुनाव में दबदबा बरकार रखा है। आधा दर्जन की सभी पंचायतों में बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं, राज्य के 14 जिलों में कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई है। कांग्रेस को सबसे ज्यादा झटका बस्तर संभाग में लगा है, जहां कई गांवों में पहली बार लोगों ने मतदान किया है।
बता दें कि राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरणों में होना है। पहले चरण के लिए 17 तारीख को चुनाव हो चुका है। इसके परिणाम भी जारी हो गए हैं। नारायणपुर की सभी नौ त्रिस्तरीय पंचायतों में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इसी तरह कवर्धा, खैरागढ़, कोंडागांव, मुंगेली, सारंगढ़ और रायगढ़ में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।
देखिये पंचायत चुनाव के पहले चरण के परिणाम







