CG Teacher Suspended: प्रधान पाठिका से छेड़छाड़, शिक्षक नेता निलंबित…

CG Teacher Suspended: प्रधान पाठिका से छेड़छाड़, शिक्षक नेता निलंबित…

CG Teacher Suspended राजनांदगांव। महिला प्रधान पाठक से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक नेता को निलंबित कर दिया है। शिक्षक नेता सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है। वह काफी समय से महिला प्रधान पाठक से छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध करने पर वह महिला प्रधान पाठक को निलंबित करवा देने की धमकी देता था। पीड़िता के अनुसार पिछले 3 साल से आरोपी शिक्षक उनसे छेड़छाड़ कर रहा है।

डोंगरगांव ब्लॉक के दीवानभेड़ी स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर विष्णु शर्मा पदस्थ है। वह एक शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष है। ब्लॉक की एक महिला प्रधान पाठक ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार विष्णु शर्मा लगातार उनसे छेड़छाड़ कर रहा था । बाजार में अकेले देखकर अनगर्ल बात करने लगता था । इसी तरह स्कूल पहुंच कर महिला प्रधान पाठिका के साथ अकेले में पाकर आपत्तिजनक बातें करता था।

पीड़िता के अनुसार तीन साल पहले जब वह प्रधान पाठिका के पद पर पदस्थ हुईं तब से आरोपी शिक्षक विष्णु शर्मा की उन पर गलत नियत थीं। एक कार्यक्रम के दौरान बहुत गंदे तरीके से विष्णु शर्मा ने उनका हाथ पकड़ लिया था। 22 जनवरी को जब वह डोंगरगांव के बाजार गई थी। यहां भी विष्णु शर्मा ने उनका रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत डोंगरगांव थाने में भी पीड़िता ने की। डोंगरगांव थाने के पुलिसकर्मियों ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

पीड़िता के अनुसार शिक्षक संगठन के लिए चंदा लेने आने के दौरान भी सहायक शिक्षक विष्णु शर्मा ने महिला प्रधान पाठिका से छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत 30 जनवरी को पीड़िता ने तुमड़ीबोड़ थाने में दर्ज करवाई थी। पीड़िता की शिकायत पर तुमड़ीबोड़ थाने में शिक्षक नेता विष्णु शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी शिक्षक फरार चल रहा है। वही मामले में संयुक्त संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय से सहायक शिक्षक विष्णु शर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share