Lahsun Khane Ke 16 Fayde: यूं ही नहीं कहलाता लहसुन 'वंडर हर्ब', रोज़ाना महज दो कलियों के सेवन से मिलते हैं गज़ब के ये 16 फायदे…

Lahsun Khane Ke 16 Fayde: यूं ही नहीं कहलाता लहसुन 'वंडर हर्ब', रोज़ाना महज दो कलियों के सेवन से मिलते हैं गज़ब के ये 16 फायदे…

Lahsun Khane Ke 16 Fayde: लहसुन को वंडर हर्ब और घरेलू वैद्य जैसे नामों से पुकारा जाता है क्योंकि इसकी महज दो कलियां रोज़ खाने की आदत कमाल कर सकती है। किसी तरह का इंफेक्शन हो, सर्दी-जुकाम हो या फिर डायबिटीज़-बीपी या कामोत्तेजना में कमी जैसी परेशान करने वाली स्थितियां, सभी में लहसुन के सेवन से कमाल के रिज़ल्ट मिलते हैं। तासीर में गर्म लहसुन में फॉस्फोरस, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन B6, विटामिन C, फॉलेट, सेलेनियम, नियासिन और थायमिन जैसे पोषक तत्व व एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। साथ ही यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भी समृद्ध होता है। खाली पेट दो कली लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं इसके कमाल के फायदे…।

इम्यूनिटी बढ़ाये लहसुन

लहसुन की तासीर गर्म होती है। इसके सेवन से शरीर में अंदरूनी गर्माहट रहती है जिसकी सर्दी के मौसम में खासकर ज़रूरत रहती है। विटामिन सी से भरपूर लहसुन इम्यूनिटी बढ़ाता है और वायरल संक्रमण, बैक्टीरियल संक्रमण और फ्लू आदि से बचाव करता है।

पाचन में फायदेमंद

लहसुन उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जिन्हें खाना खाने की इच्छा ही नहीं होती। भूख ही नहीं लगती और जो बड़े बेमन से खाना खाते हैं। लहसुन खाने से उनकी भूख खुलती है। यही नहीं जो लोग अजीर्ण के शिकार हैं यानी जिनका खाना नहीं पचता, उन्हें लहसुन खाना पचाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही लहसुन खाने से ब्लोटिंग, कब्ज जैसी सभी समस्याओं में राहत मिलती है।

हृदय के लिए लहसुन के फायदे

हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी लहसुन बहुत फायदेमंद है। अगर आपके हार्ट की एफिशिएंसी कम हुई है तो आपको लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। यह हार्ट को स्टिम्युलेट करता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ब्लॉकेज को खोलता है। यह दिल की जकड़न, भारीपन को कम करता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।

पुरुषों के लिए फायदे

कच्चे लहसुन का नियमित सेवन पुरुषों में सेक्स और प्रजनन से संबंधित समस्याओं को दूर करता है। बहुत से पुरुष कामोत्तेजना की कमी महसूस करते हैं। ऐसे में उनके लिए लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यही नहीं लहसुन इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, स्पर्म की कमज़ोर क्वालिटी और मोबिलिटी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। ज़िंक और सेलेनियम से भरपूर लहसुन के सेवन से टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन बढ़ता है। टेस्टोस्टेरोन बढ़ने से लिबिडो में अपने आप फर्क नजर आता है। इससे वैवाहिक जीवन तो सुखमय होता ही है,साथ ही प्रजनन को लेकर आ रही दिक्कतें भी दूर होती हैं। बताया जाता है कि पुरुषों को अपनी समस्याएं दूर करने के लिए दो कली लहसुन को कुचल कर दो से तीन मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए जिससे इसका तत्व एलिसिन अच्छी तरह एक्टिव हो जाए। उसके बाद इसका सेवन शहद के साथ करना चाहिए।

जोड़ों का दर्द दूर करे

लहसुन में जोड़ों का दर्द दूर करने की क्षमता है इसलिए इसके सेवन से ओस्टियो आर्थराइटिस, रूमेटाइड अर्थराइटिस, सामान्य जोड़ों का दर्द,कमर दर्द जैसी तमाम समस्याओं से राहत मिलती है।लहसुन इंफ्लेमेशन के कारण जोड़ों में आने वाली सूजन के दर्द से भी राहत देता है। साथ ही आप लहसुन भून कर बने सरसों के तेल का इस्तेमाल जोड़ों की मालिश करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे भी आपको फायदा होगा।

मूत्र मार्ग के संक्रमण से बचाव

लहसुन में मूत्र मार्ग के संक्रमण से राहत देने के गुण होते है। यूटीआई आमतौर पर ई कोलाई नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। लहसुन में इसे नष्ट करने की क्षमता होती है। इस गुण के कारण लहसुन किडनी इंफेक्शन को रोकने में भी मदद करता है।

हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाता है लहसुन

विभिन्न शोध बताते हैं कि लहसुन हड्डियों की सघनता यानी डेंसिटी बढ़ाता है। हड्डियों की कमजोर डेंसिटी महिलाओं की एक बहुत बड़ी समस्या है जिसका उन्हें 40 पार के बाद में प्रायः सामना करना पड़ता है इसलिए महिलाओं के लिए लहसुन बहुत उपयोगी है जो उनकी खोखली हड्डियों को दोबारा सघन बन सकता है। यह उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस से बचा भी सकता है और उबरने में भी मदद कर सकता है।

दांत का दर्द होता है दूर

दांत दर्द को दूर करने के लिए यह दादी-नानी का आजमाया हुआ नुस्खा है। एक भुना लहसुन दर्द कर रहे दांत के नीचे दबाने से दांत दर्द में राहत मिलती है।

वजन घटाने में मददगार है लहसुन

लहसुन खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है तो वजन तेजी से घटाने में मदद मिलती है। इसलिए यदि आप भी वजन घटाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको लहसुन को डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

वे सभी महिलाएं जिनके पीरियड्स रेगुलर नहीं हैं। कई बार दो-दो,तीन-तीन महीने के अंतराल पर आते हैं और तब भी खुलकर नहीं आते तो ऐसी महिलाओं को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही इसके सेवन से उन्हें पीरियड क्रैम्प्स से भी राहत मिलती है।

लंग्स के लिए फायदेमंद

अगर आपके लंग्स कमजोर हैं, आपको बार-बार इंफेक्शन हो जाता है। लंबे समय से आपको खांसी आ रही है तो आपको लहसुन का सेवन करना चाहिए। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी। आप लहसुन वाले सरसों के तेल का इस्तेमाल सीने की मालिश करने के लिए भी कर सकते हैं। यह नुस्खा छोटे बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

बुखार में लहसुन के फायदे

अगर आपको लंबे समय से बुखार आ रहा है, या बार-बार ठंडी लगकर बुखार आता है और तमाम तरह की दवाइयां लेने के बाद भी बुखार उतर नहीं रहा है तो आपको लहसुन का सेवन ज़रूर फायदा करेगा।

दिमाग के लिये

लहसुन दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद है।एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध लहसुन दिमाग की सेहत को बेहतर बनाता है। यह अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों को पनपने से रोकने में मदद कर सकता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

लहसुन का सेवन त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।जिससे त्वचा पर उम्र के निशान जल्दी नहीं उभरते। यही नहीं लहसुन का रस मुहांसों को भी ठीक करता है और उसके निशानों को हल्का करने में मददगार है। यह त्वचा की संक्रमणों से भी रक्षा करता है।

लहसुन से बढ़ती है एनर्जी,मसल्स को दे मजबूती

लहसुन के सेवन से एनर्जी बढ़ती है जिससे शारीरिक तौर पर ताक़त और साहस बढ़ता है। साथ ही लहसुन में मौजूद सेलेनियम और मैग्नीशियम मसल्स बनाने में मदद करते हैं इसलिए अपनी मसल्स बनाने के लिए प्रयासरत लोगों को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। लहसुन के सेवन से उन्हें अधिक मेहनत करने के लिए एनर्जी मिलती है साथ ही मसल्स भी तेजी से बनती हैं।

कैंसररोधी गुण

लहसुन में सूजनरोधी, कैंसररोधी गुण और अनेक एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण लहसुन के सेवन से कैंसर की रोकथाम में मदद मिलती है। लहसुन में मौजूद एलिसन नमक कंपाउंड इसके लिए विशेष रूप से मददगार है। प्रोस्टेट और कोलन कैंसर में लहसुन के फायदे विशेषकर देखे गए हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share