हुंडई क्रेटा ईवी में क्या है खास? लॉन्च होते ही क्यों है हर तरफ चर्चा, जानिए वेरिएंट, फीचर्स और रेंज!

हुंडई क्रेटा ईवी में क्या है खास? लॉन्च होते ही क्यों है हर तरफ चर्चा, जानिए वेरिएंट, फीचर्स और रेंज!

Hyundai Creta EV Price And Features: हुंडई ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक एसयूवी क्रेटा ईवी लॉन्च कर दी है। लॉन्च होते ही यह कार मार्केट में छा गई है। क्रेटा ईवी अपने प्रीमियम फीचर्स, स्टाइलिश डिजाइन और इंप्रेसिव रेंज के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में नई चर्चा छेड़ रही है। अब चलिए जानते है इस हुंडई क्रेटा ईवी के सभी वेरिएंट, फीचर्स, रेंज और कीमत के बारें में विस्तार से।


क्रेटा ईवी के वैरिएंट और कीमत


क्रेटा ईवी कुल 6 वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, स्मार्ट (O), प्रीमियम, स्मार्ट (O) LR और एक्सीलेंस LR शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये से शुरू होकर 23.49 लाख रुपये तक है। यह कार 10 अलग-अलग एक्सटीरियर पेंट स्कीम में उपलब्ध है, जिसमें एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, फिएरी रेड और ओशन ब्लू जैसे आकर्षक रंग शामिल हैं। 


क्रेटा ईवी के खास फीचर्स


क्रेटा ईवी प्रीमियम फीचर्स से भरपूर है। इसमें 8-वे एडजस्टेबल पावर्ड फ्रंट सीटें, मेमोरी फंक्शन वाली ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), पैनोरमिक सनरूफ और ट्विन स्क्रीन जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। यह फीचर्स कार को सुरक्षित, आरामदायक और टेक-सेवी बनाते हैं। 


क्रेटा ईवी की बैटरी और रेंज


क्रेटा ईवी दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, स्मार्ट (O) और प्रीमियम वैरिएंट में 42kWh की बैटरी है, जो सिंगल चार्ज पर 390 किमी तक की रेंज देती है। वहीं, स्मार्ट (O) LR और एक्सीलेंस LR वैरिएंट में 51.4kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 473 किमी तक की इंप्रेसिव रेंज ऑफर करती है। यह लंबी रेंज इसे शहरी और हाईवे ड्राइविंग के लिए परफेक्ट बनाती है। 


किन कारों से होगा क्रेटा ईवी का मुकाबला?


भारतीय मार्केट में क्रेटा ईवी का मुकाबला महिंद्रा XUV400, टाटा कर्व EV और MG ZS EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। इसकी स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स और लंबी रेंज इसे मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक स्ट्रॉन्ग कंटेंडर बनाती है। 


क्रेटा ईवी की चर्चा का मुख्य कारण


क्रेटा ईवी की चर्चा का मुख्य कारण इसकी प्रीमियम फीचर्स, लंबी रेंज और कॉम्पिटिटिव प्राइसिंग है। यह कार न सिर्फ परफॉर्मेंस में बेहतरीन है, बल्कि इसमें मिलने वाले सेफ्टी और कंफर्ट फीचर्स भी इसे खास बनाते हैं। लेवल-2 ADAS सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स इसे अपने कॉम्पटिटर्स से अलग करते हैं। 


क्रेटा ईवी क्यों है बेस्ट चॉइस?


अगर आप लंबी रेंज, प्रीमियम फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं, तो क्रेटा ईवी आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। यह कार न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इसमें मिलने वाले एडवांस्ड फीचर्स इसे फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं।


Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share