Gold-Silver Price Today 21 January 2024: सोने और चांदी के दामों में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

Gold-Silver Price Today 21 January 2024: सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है। बजट आने से पहले सोने के दाम में रैली नजर आ रही है। देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 81,300 रुपये के आसपास है। सोने के भाव में 250 रुपये की तेजी आई। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव नई छलांग लगाने को तैयार है। 22 कैरेट गोल्ड 75,000 रुपये के करीब आ गया है। यहां जानें दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में क्या रहा सोने का भाव।
देश में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 75,000 रुपये के आसपास 74,600 रुपये पर कारोबार कर रहा है।देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने में बनाई जाती है। 22 कैरेट सोने का भाव चढ़ने या घटने का असर सीधे बायर्स पर आएगा। सोना सस्ता होने पर सोने की ज्वैलरी का दाम भी कम होता है। देश में इस समय शादी का सीजन है। अगर आपके घर में भी शादी है और ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
बीते साल 23 जुलाई 2024 को बजट पेश किया गया था। बजट से पहले सोना 82,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। बजट में सरकार के गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी घटाने के बाद सोने का दाम 6,500 रुपये तक कम हुआ। एक समय 10 ग्राम सोने का भाव 76,000 रुपये के आसपास आ गया। हालांकि, करीब छह महीने बाद बाद सोने का भाव अपने पुराने पीक की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। अगर बीते छह महीने का सोने का रिटर्न देखें, तो वह लगभग जीरो के बराबर है।
21 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 74,650 81,380
- नोएडा 74,650 81,380
- गाजियाबाद 74,650 81,380
- जयपुर 74,650 81,380
- गुड़गांव 74,650 81,380
- लखनऊ 74,650 81,380
- मुंबई 74,500 81,230
- कोलकाता 74,500 81,230
- पटना 74,550 81,280
- अहमदाबाद 74,550 81,280
- भुवनेश्वर 74,500 81,230
- बेंगलुरु 74,500 81,230
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।