Saif Ali Khan Attack: पुलिस के हत्थे चढ़ा सैफ का हमलावर? CCTV में दिखा हूबहू चेहरे वाला शख्स, देखिए वीडियो…

Saif Ali Khan Attack: मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमले का मामला सुर्खियों में है। अब इसी बीच एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस उस शख्स को बांद्रा थाने लेकर गई है। समझा जा रहा है कि यह वही शख्स है, जो गुरुवार देर रात को सैफ के अपार्टमेंट के फायर सेफ्टी एग्जिट की सीढ़ियों से उतरते हुए देखा गया था।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई डीसीपी का कहना है कि जिस शख्स को लेकर अभी पुलिस स्टेशन लाए हैं। वह हाउस ब्रेकिंग का आरोपी है। उस पर पहले भी हाउस ब्रेकिंग के मामले दर्ज हैं और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को अटैक किया गया था। दरअसल एक अज्ञात शख्स चोरी करने के मकसद से सैफ-करीना के घर में दाखिल हुआ था। सैफ से हुई हाथापाई के दौरान हमलावर ने उन पर कई वार किए थे। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 20 टीमों का गठन किया गया था। हर टीम को अलग-अलग टास्क दिया गया था। बता दें कि सैफ अली खान बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर रहते हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी थी। जांच अधिकारियों का मानना है कि हमलावर ने सैफ के घर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले थे। यहां देखिए वीडियो…
#WATCH | Saif Ali Khan Attack Case | Mumbai Police bring one person to Bandra Police station for questioning.
Latest Visuals pic.twitter.com/fuJX9WY7W0
— ANI (@ANI) January 17, 2025
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सैफ के घर पर 56 साल की स्टाफ नर्स भी मौजूद थी। उसका नाम एलियामा फिलिप है। वो शिकायतकर्ता भी है। इस घटना में उसे ब्लेड से चोटें आई हैं। पुलिस ने नर्स फिलिप, घर में काम करने वाले स्टाफ, बिल्डिंग के गार्ड और बाकी लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि ये घटना सैफ अली खान के बच्चों तैमूर और जेह के कमरे में हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कैसे अंदर घुसा। पुलिस पता लगा रही है कि क्या हमलावर बाहर से आया था या फिर पहले से ही अंदर था। सैफ के पीआर का कहना है कि नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली हेल्पर) रात के 2.30 बजे के आसपास कुछ आवाज सुनकर उठी। घर पर सैफ अली का पूरा परिवार सो रहा था। सैफ अली खान आवाज सुनकर जागे और उन्होंने हमलावर का सामना किया। इस हाथपाई में हमलावर ने उन पर कई वार किए और भाग खड़ा हुआ।
#WATCH | Saif Ali Khan Attack Case | Mumbai Police bring one person to Bandra Police station for questioning.
Latest Visuals pic.twitter.com/us4CYR7BR1
— ANI (@ANI) January 17, 2025
बता दें कि, 16 जनवरी की रात सैफ अली खान के घर पर चोर ने घुसकर उन पर हमला किया था। चोर ने जेह के कमरे में सैफ पर चाकू से 6 बार वार किए थे। सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। एक्टर की रीढ़ की हड्डी से हथियार का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला गया। अब वो खतरे से बाहर हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।