Chhattisgarh News: शराब भट्टी में लूट, कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर 50 लाख लूट ले गये बदमाश…

Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में बड़ी लूट की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने कैश वैन के गार्ड को गोली मारकर लाखों रूपये की लूट कर फरार हो गये। आरोपियों ने शराब दुकान के बाहर घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस बदमाशों की तलाश मंे जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना जांजगीर जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोखरा में शराब भटटी है। आज शाम बोलेरों में सवार कलेक्शन टीम अलग अलग क्षेत्रों की शराब दुकानों से कैश कलेक्शन कर ग्राम खोखरा शराब दुकान पहुंची थी। वैन शराब दुकान के बाहर खड़ी थी। वैन के बाहर हथियार बंद गार्ड भी तैनात था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और गार्ड को गोली मारकर वैन में रखा कैश बैग लेकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि बैग में 40 से 50 हजार के आसपास कैश था।
गोलियों की आवाज के बाद शराब दुकान के कर्मचारी बाहर निकले तो देखें कि गार्ड लहुलूहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। गार्ड के पैर में गोली लगी हुई थी। पुलिस भी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
इधर, भीड़-भाड़ वाले इलाके में इतनी बड़ी घटना होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए जिले में नाकेबंदी कर जांच में जुट गई है। फिलहाल बदमाश पुलिस की चंगुल से फरार है।






