DSP Anuj Chaudhary News: डिप्टी एसपी रथ यात्रा में बने हनुमान, अब विभाग ने चलाया अपना ‘गदा’, जायेगी अफसर की नौकरी

DSP Anuj Chaudhary News: डिप्टी एसपी रथ यात्रा में बने हनुमान, अब विभाग ने चलाया अपना ‘गदा’, जायेगी अफसर की नौकरी

DSP Anuj Chaudhary News: उत्तर प्रदेश का संभल जिला इन दिनों कई वजहों से चर्चाओं में है. इसी बीच एक और मामला सामने आया है. जो काफी चर्चाओं में है. संभल सीओ अनुज चौधरी(डिप्टी एसपी) धार्मिक कार्यक्रम में वर्दी में हनुमान बनकर गदा लेकर घूम रहे थे. इस मामले में विवाद इस कदर बढ़ गए है कि डीआईजी ने जाँच के आदेश दिए हैं. 

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक़, संभल में 1 जनवरी 2025 को खग्गू सराय इलाके में 46 साल पुराने कार्तिकेय महादेव मंदिर में ‘किष्किंधा रथयात्रा’ निकाली गई थी. यहां पूजा-पाठ के बाद रथयात्रा में शामिल गोविंदानंद सरस्वती आदि साधु-संतों ने नगर भ्रमण भी किया. रथ यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे. इस दौरान संभल सीओ अनुज चौधरी हाथों में गदा लेकर रथ यात्रा में नजर आए थे. 

गदा लेकर चल रहे थे सीओ अनुज चौधरी

सुरक्षा में लगे सीओ अनुज चौधरी हनुमान बनकर गदा लेकर आगे-आगे चल रहे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया. जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाने लगी. आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सीओ अनुज चौधरी की  शिकायत डीजीपी से की थी. अमिताभ ठाकुर ने सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डीजीपी को शिकायत पत्र लिखा. 

शिकायत पत्र में अमिताभ ठाकुर की तरफ से सीओ अनुज चौधरी पर धार्मिक जुलूस के दौरान गदा हाथ में लेकर चलने और धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भजन गायन करने जैसे आरोप लगाते हुए कहा, कि अनुज चौधरी ने यूपी सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम तीन व चार का उलंग्घन किया है.

 डीआईजी ने दिए जांच के आदेश

अब पुलिस संभल सीओ अनुज चौधरी के मामले में डीआईजी मुरादाबाद ने जांच के आदेश दिए हैं. सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ जांच शुरू की गई है. इस मामले में जांच संभल एसपी श्रीष चंद्र को सौंपी गई है. एसपी श्रीष चंद्र ने सीओ अनुज चौधरी को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया है.

अनुज चौधरी ही सकते हैं ससपेंड 

बता दें, अनुज चौधरी पुलिस मैनुअल के तहत दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें सस्पेंड किया जाएगा. ऐसा ही मामला चार पहले सामने आया था. सब इंस्पेक्टर इंतेशार अली को बिना अनुमति दाढ़ी बढ़ाने पर सस्पेंड कर दिया गया था. पुलिस मैनुअल के अनुसार सिर्फ सिखों को ही दाढ़ी रखने की अनुमति जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को क्लीन शेव रहना होता है. जिसके बाद एसपी अभिषेक सिंह ने सस्पेंड कर दिया था. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share