Chhattisgarh News: रायपुर में मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित: जानिये- राज्य के बाकी नगर निगमों का हाल

Chhattisgarh News: रायपुर। रायपुर नगर निगम में महापौर का पद महिला के लिए आरक्षित हो गया है। नगर निगमों में महापौर पद के आरक्षण की प्रक्रिया आज हुई। लाटरी के जरिये हुई इस प्रक्रिया में रायपुर महापौर का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।
वहीं, अंबिकापुर नगर निगम में महापौर का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुआ है। रिसाली नगर निगम अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ है।






