Kaithe Ke Fayde: इस सस्ते फल के है बड़े-बड़े फायदे, पेट की समस्याओं के लिए रामबाण, इम्यूनिटी भी बढ़ाए…

Kaithe Ke Fayde: कैथा आमजन का फल है। इसे खरीदने से पहले सोचना नहीं पड़ता और फायदे इतने कि कमाल। कैथे में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम,प्रोटीन,बीटा कैरोटीन, विटामिन बी और सी, थियामिन और राइबोफ्लेविन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। कैथे को पेट की समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। इसकी चटनी या फिर उसके पत्तों का काढ़ा पीने से पेट की अनेक समस्याओं से राहत मिलती है। यह खट्टा फल इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और अनेक दूसरे फायदे भी देता है। 10 से 15 रुपए में बड़े आराम से मिलने वाले इस फल के खास फायदे चलिए जानते हैं।
पेट की समस्याएं दूर करे
कैथा पेट की समस्याओं के लिए रामबाण है।फाइबर से भरपूर कैथे के गूदे का सेवन करने से उल्टी, दस्त, पेट फूलना आदि समस्याओं से राहत मिलती है। इसके पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पीने से पेट के संक्रमण और अल्सर से राहत मिलती है। कैथा के सेवन से आंतों का स्वास्थ्य सुधरता है और संपूर्ण पाचन तंत्र को फायदा होता है। कैथे का सेवन आप इसकी चटनी बनाकर बहुत आसानी से कर सकते हैं। आप इसके गूदे को सुखाकर और चूर्ण बनाकर भी रख सकते हैं। इसे दही के साथ खाने पर दस्त से तुरंत राहत मिलती है।
पाइल्स से राहत
कैथा पाइल्स से राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद है। पाइल्स यानी बवासीर एक अत्यधिक पीड़ादायक स्थिति है। इसमें मलद्वार में होने वाले मस्सों के कारण मल त्याग ही नहीं,उठना-बैठना तक बेहद मुश्किल हो जाता है। कैथा के सेवन से पाइल्स से राहत मिलती है। यह खूनी बवासीर में भी उपयोगी है।
इम्यूनिटी बढ़ाए, गले की जकड़न दूर करे
विटामिन सी से भरपूर कैथा इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर है। इसके सेवन से हमारा सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से बचाव होता है। इसके पत्तों के काढ़े से गरारे करने पर गले की जकड़न दूर होती है।
आंखों के लिये फायदेमंद
कैथा आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन होता है जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। विटामिन ए आंखों के लिए बहुत ज़रूरी होता है। यह आंखों की रोशनी बेहतर रखता है और उम्र के साथ आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम करता है।
पीरियड्स पेन से लेकर ब्रेस्ट कैंसर से बचाव
कैथा महिलाओं के लिये बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। कैथे के सेवन से महिलाओं को पीरियड्स के पेन से राहत मिलती है। यह श्वेत स्राव यानी ल्यूकोरिया से भी राहत देता है। आयुर्वेद के अनुसार कैथा ब्रेस्ट कैंसर को फैलने से रोक सकता है।
डायबिटीज़ में फायदेमंद
कैथे के सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। कैथे के पेड़ का गोंद डायबिटीज़ रोगियों के खानपान में शामिल करना बेहद फायदेमंद है।इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन की सेंसिटिविटी को बेहतर करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल घटाए
कैथे के पत्तों को पानी में उबालकर उसका काढ़ा पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल घटता है। यह हाई बीपी को नियंत्रित करता है। कैथा ब्लड वेसेल्स को फैलाता है और रक्त संचार को बेहतर करता है।यह दिल की सेहत सुधारता है।
कान दर्द से राहत
कान में दर्द या किसी तरह का संक्रमण होने पर कैथे के रस की दो बूंद डालने से फायदा होता है। यह सर्दी के कारण होने वाले कान दर्द से राहत पहुंचाने का भरोसेमंद नुस्खा है।
वेट लॉस को लिए फायदेमंद
कैथ खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। फाइबर से भरपूर कैथा पाचन को सुधारता है।मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इससे आपको वेट लॉस में मदद मिलती है।
कीड़ा काटे तो लगाएं कैथे का गूदा
अगर आपको कोई कीड़ा काट ले और उस स्थान पर दर्द और चुभन हो या सूजन हो तो कैथे के गूदे को मसलकर लगाएं। इससे आपको शीघ्र राहत मिलेगी।






