Bilaspur News: नशे के पैसों से बनाये कंस्ट्रक्शन कंपनियां और करोड़ों की संपत्ति, अब आये पुलिस की गिरफ्त में, संपत्ति अटैच करने की तैयारी…

Bilaspur News: नशे के पैसों से बनाये कंस्ट्रक्शन कंपनियां और करोड़ों की संपत्ति, अब आये पुलिस की गिरफ्त में, संपत्ति अटैच करने की तैयारी…

Bilaspur News: बिलासपुर। नशे के कारोबार के किंगपिंग और मास्टरमाइंड संजीव सिंह उर्फ सूच्चा को पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है। इसके लिए पुलिस को डिलीवरी ब्वाय भी बनना पड़ा है। पहले पुलिस ने नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी तक पुलिस पहुंची। आरोपी ने 20 वर्ष पहले शहर में नशीली दवाईयों के कारोबार की नींव डाली थी। खुद करोड़ोa रुपए कमाने के साथ ही देश के कई शहरों में बेनामी संपत्तियां भी बनाई है। करोड़ों की संपत्ति बनाने के बाद भी पैसे की भूख नहीं मिटी। नशे के धंधे में युवाओं को ढकेलने का काम किया।

नशे के कारोबार से आरोपी ने जबलपुर,नागपुर,दिल्लीं में संपत्तियां बनाने में इन्वेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के पहले उसके प्लंबर को पकड़ा फिर प्लंबर को साथ ले नशे के किंगपिंग को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह 16 वीं गिरफ्तारी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस नशे के व्यापार के खिलाफ अभियान चला रही है। नशे के कारोबार के खिलाफ कार्यवाही करने के अलावा फाइनेंशियल इन्विगेस्टीगेशन कर नशे के कारोबार की अर्जित संपत्ति की जानकारी जुटाने के साथ अटैच करने की कार्रवाई भी कर रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने प्रदेश की पहली संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही पिछले दिनों की थी। कार्यवाही जब आगे बढ़ी तो मिनी बस्ती में नशे के कारोबार करने वाले परिवार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि संजीव उर्फ सूच्चा सिंह पिता सादीलाल ने उन्हें नशे के कारोबार से जोड़ा है और नशे का कारोबार करना सिखाया है। उसी से नशीला इंजेक्शन मंगवा कर वे शहर में बेचते है।

एसपी रजनेश सिंह ने नशे के कारोबार पर एंड टू एंड कार्यवाही के लिए अभियान चलाया है। अभियान के तहत एडिशनल एसपी एसीसीयू अनुज कुमार और सीएसपी निमितेश सिंह ने जब जानकारी जुटाई तब पता चला कि संजीव सिंह उर्फ सूच्चा बिलासपुर शहर में नशीले इंजेक्शन के कारोबार का जनक है। उसने पिछले बीस सालों में नशे के कारोबार से करोड़ों रुपए कमाए है। खुद पैसे कमाने के बाद आरोपी ने शहर में अन्य लोगों को नशे के कारोबार में ट्रेंड कर लगा दिया। शहर में पैसे कमाने के बाद गिरफ्तारी से बचने और अपना कारोबार देश भर में फैलाने नागपुर,जबलपुर आदि शहरों में रहने लगा।

0 सरकंडा थाने का फरार आरोपी है संजीव सिंह

जांच के दौरान जानकारी मिली कि सरकंडा में दर्ज अपराध क्रमांक 258/2023 ( 21,22 एनडीपीएस एक्ट) और सिविल लाइन में दर्ज अपराध क्रमांक162/2023 ( 21,22,29 एनडीपीएस एक्ट) के मामले में संजीव सिंह उर्फ सूच्चा छाबड़ा फरार चल रहा है। उक्त दोनों अपराध के आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वे संजीव उर्फ सूच्चा से मोबाइल से संपर्क कर शहर में नशीली दवाइयां मंगा कर सप्लाई कर रहे थे। आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा फरार था।

0 स्पेशल टीम ने पहले प्लंबर को पकड़ा,फिर किंगपिंग को धर दबोचा

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पूर्व में वर्ष 2022 में नागपुर भी गई थी। पुलिस बल को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी इतना शातिर कि पुलिस से बचने के लिए मोबाइल नंबर भी बदल-बदल कर चलाता था। पुलिस टीम के नागपुर में दबिश देने के दौरान आरोपी फरार हो गया था और जबलपुर में रहकर छाबड़ा कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी खोल ली थी। कंस्ट्रक्शन कंपनी की आड़ में नशे का कारोबार संचालित कर रहा था। गिरफ्तारी के लिए सीएसपी सिविल लाईन निमितेश सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्यीय पुलिस टीम जबलपुर पहुंची। आरोपी के ठिकानों को पार्सल डिलिवरी ब्वाय बन कर पुलिस ने पहले रेकी की। आरोपी जबलपुर के 90 क्वार्टर परसवाड़ा में आलीशान मकान और दुकान बनवा रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहले उसके निर्माणाधीन मकान में प्लंबर का काम करने वाले प्लंबर को पुलिस ने पकड़ा। फिर रात दो बजे आरोपी का मकान चिन्हित कर आरोपी के मकान में रेड की कार्यवाही की। भनक लगने पर आरोपी ने फरार होने की कोशिश की। पर पुलिस …

 हसदेव नदी में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवक हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए। दो में से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक युवक का अब तक पता नहीं चल पाया है। बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। शनिवार को सुबह रेस्क्यू शुरू करेंगे।

कोरबा। कोरबा जिले के दीपका एमडी टाइप कॉलोनी निवासी कुछ परिवार शुक्रवार को देवरी गांव के पास हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान नहाने गए दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। सुमित सिंह (19) और अश्वनी सिंह (24) नदी में नहा रहे थे, तभी पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अश्वनी सिंह का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन सुमित सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। रात होने के कारण खोजबीन रोक दी गई है। शनिवार सुबह से सुमित की तलाश फिर से शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इलाके में तेज बहाव और गहराई के कारण लोगों को नदी के पास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वही पिकनिक मनाने जा रहे परिवारों को भी इस बात का ध्यान रखना चहिए कि पानी की आस पास बिना सुरक्षा के ना जाए ।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share