CG में 13 मंत्री! छत्तीसगढ़ में हरियाणा जैसे 13 मंत्री के सवाल पर सीएम विष्णुदेव बोले, सब होगा इंतजार कीजिए, देखिए वीडियो…

CG में 13 मंत्री! छत्तीसगढ़ में हरियाणा जैसे 13 मंत्री के सवाल पर सीएम विष्णुदेव बोले, सब होगा इंतजार कीजिए, देखिए वीडियो…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दो दिन के दिल्ली दौरे पर थे। कल उन्होंने फर्स्ट इंवेस्टर्स कनेक्ट मीट में हिस्सा लिया और आज सुबह पार्टी की एक अहम बैठक में शामिल हुए।

आज शाम वे दिल्ली से वापस लौटे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि कल राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट“ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के प्रमुख उद्योगपतियों एवं निवेशकों से प्रदेश में 15 हजार करोड़ से अधिक की राशि के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ प्रदेश की “संगठन पर्व“ की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी एवं प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर हो रही सियासत को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने इशारों में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने जीवन भर बाबा साहेब को अपमानित किया, पार्लियामेंट में तस्वीर तक नहीं लगने दी, उन्हें हराने के लिए कैंडिडेट उतारा, वैसे लोग आज उनके नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें हमेशा अपमानित करने का काम किया।

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से कैबिनेट विस्तार पर सवाल किया। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या हरियाणा मॉडल पर मंत्रियों की संख्या 12 से बढ़ाकर 13 किया जाएगा। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, सब होगा, थोड़ा इंतजार कीजिए। बता दें, पिछले दो दिन से विष्णुदेव कैबिनेट की चर्चाएं तेज हैं। दो नए मंत्रियों को शामिल करने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

उधर, हरियाणा में भी 90 सीट है। मगर वहां 13 मंत्री है। छत्तीसगढ़ में भी इसको लेकर चर्चाएं चल रही है कि यहां भी मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है। 13 मंत्री और एक मुख्यमंत्री। याने 14 का मंत्रिमंडल।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share