CG BJP News: नए मंत्रियों के शपथ से पहले दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, पार्टी अध्यक्ष के साथ तमाम नेता मौजूद

CG BJP News: नए मंत्रियों के शपथ से पहले दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, पार्टी अध्यक्ष के साथ तमाम नेता मौजूद

CG BJP News: रायपुर। आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चर्चा इस बात की भी है कि कि बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाया जाएगा। मगर बीजेपी की रीति-नीति को जानने वालों का कहना है कि इस तरह के फैसले ऐसी मीटिंगों में नहीं होते।

बहरहाल, छत्तीसगढ़ सदन में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत दोनों उप मुख्यमंत्रियों को आनन-फानन में बुलाया गया। दोनों आज ही दिल्ली पहुंचे। प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन पहले से दिल्ली में थे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी बैठक में हैं।

बताया गया है कि बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास को नई दिशा देना, आगामी योजनाओं की समीक्षा करना और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करना रहा।

मगर सूत्रों का कहना है कि संगठन की हाई प्रोफाइल बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव है। पार्टी ने तय किया है कि सभी राज्यों की सरकार और संगठन से इस संबंध में मशविरा किया जाए। कल मध्यप्रदेश का था और आज छत्तीसगढ़ का है। इसी तरह सभी राज्यों की बैठकें दिल्ली में हो रही हैं।

नए मंत्री के लिए अमर अग्रवाल और गजेंद्र यादव का पलड़ा भारी, इस हफ्ते राजभवन में हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह…

Vishnudeo Cabinet Reshuffle: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ताबड़तोड़ दो अधिकारियों की नियुक्तियां करके अपने सचिवालय को मजबूत कर लिया है। उन्होंने एक दिन की आड़ में पहले सुबोध सिंह को अपना प्रमुख सचिव बनाया और उसके अगले दिन सुबह मुकेश बंसल को सिकरेट्री की पोस्टिंग दी। इसके बाद विष्णुदेव सचिवालय बेहद ताकतवर हो गया है। यहां पढ़िए पूरी खबर…

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share