CG Promotion of Principals: 3500 स्कूलों के रिक्त पदों पर जल्द हो प्राचार्य पदोन्नति, टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग

CG Promotion of  Principals: 3500 स्कूलों के रिक्त पदों पर जल्द हो प्राचार्य पदोन्नति, टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग

CG Promotion of Principals: रायपुर। 3500 शालाओं में रिक्त पदों प्राचार्यों की पदोन्नति मामले में टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने जल्द ही प्रमोशन करने की मांग सीएम विष्णुदेव से की है।

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग व डीपीआई को पत्र लिखकर प्राचार्य के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने की मांग करते हुए कहा है कि इससे शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ेगी उन्होंने शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति हेतु डीपीसी व पदस्थापना करने सुझाव सहित पत्र दिया है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने बताया कि प्रदेश के हायर सेकेंडरी व हाई स्कूल में 3500 से भी अधिक प्राचार्य के पद रिक्त है, गत 10 वर्षों से 80% शाला प्राचार्य विहीन है जो प्रभारियों के भरोसे संचालित है, प्रदेश के शिक्षा में गुणात्मक सुधार व प्रशासनिक व्यवस्था हेतु प्राचार्य के रिक्त पद की पूर्ति स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती व पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 के नियमानुसार शीघ्र किया जाना चाहिए।

शिक्षा विभाग द्वारा ई व टी संवर्ग के व्याख्याता नियमित संवर्ग, व्याख्याता एलबी संवर्ग व प्रधान पाठक संवर्ग के अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में किया जा चुका है, प्राचार्य पदोन्नति के सम्बंध में स्कूल शिक्षा सचिव व संचालक लोक शिक्षण द्वारा पदोन्नति करने हेतु 2 बार शिक्षक कर्मचारियो की बैठक लिया गया और शीघ्र पदोन्नति हेतु आश्वस्त किया गया है किन्तु शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य प्रमोशन में अब भी अनिश्चितता है, इस बीच पदोन्नति के इंतजार में सैकड़ो व्याख्याता व प्रधान पाठक सेवानिर्वित्त हो चुके है।

टीचर्स एसोसिएशन ने प्राचार्य पदोन्नति हेतु शीघ्र विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक कर निम्नानुसार क्रम अपनाते हुए सीधे प्राचार्य पदोन्नति पदस्थापना आदेश जारी करने की मांग की है –

प्राचार्य पदस्थापना हेतु क्रम 

1. दिव्यांग

2. फिर वरिष्ठता क्रम में पद रिक्तता के आधार पर –

A – पदस्थ स्कूल

B – पदस्थ संकुल

C – पदस्थ ब्लॉक

D – पदस्थ जिला

E – पदस्थ संभाग

F – अंत मे रिक्त स्थान

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share