Teacher News: प्राचार्य पदोन्नति की मांग को लेकर विधान सभा अध्यक्ष से मिला फोरम

Teacher News: प्राचार्य पदोन्नति की मांग को लेकर विधान सभा अध्यक्ष से मिला फोरम

Teacher News: रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में विगत दस वर्षों से लंबित प्राचार्य एवं व्याख्याता के पदों पर पदोन्नति की मांग को लेकर प्राचार्य /व्याख्याता पदोन्नति फोरम के प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से मुलाकात की। उन्‍होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य के स्वीकृत4783 पद में 3576 पद रिक्त है। व्याख्याता के स्वीकृत 40806 पद में 8203 पद रिक्त है।

विभाग में विगत दस वर्षों से प्राचार्य एवं आठ वर्षों वर्षों से व्याख्याता पद की पदोन्नति नहीं होने के कारण प्रदेश की अस्सी प्रतिशत विद्यालय प्राचार्य विहीन हैं जिसके कारण शिक्षा गुणवत्ता एवं स्कूल प्रशासन प्रभावित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र 2024 में 16 फरवरी को विधान सभा में तत्कालीन शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छः माह में पदोन्नति करने की घोषणा करने के बाद भी विभाग यह बता पाने की स्थिति में नहीं है कि प्राचार्य के पदोन्नति आदेश कब तक जारी हो पाएंगे। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के प्रदेश के मुख्यमंत्री के अधीन है।

विधान सभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल को पूरी बातों की गंभीरता से सुनकर तत्काल कार्यवाही करने को कहा है।प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला,प्रांतीय महामंत्री सुनील यादव,छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा,महामंत्री राजीव वर्मा,जिलाध्यक्ष अरुण साहू,वरिष्ठ व्याख्याता संघ के प्रांतीय संयोजक श्याम कुमार वर्मा,नरेंद्र धीवर,प्रधान पाठक मंच के प्रांतीय उप संयोजक मलखम वर्मा,ज्ञानेश्वर वर्मा,छत्तीसगढ़ राज्य व्याख्याता पदोन्नति समिति के प्रांतीय संयोजक मुकुंद उपाध्याय एवं विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी सम्मिलित थे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share