Gold-Silver Price Today 09 December: सोने-चांदी की कीमतें में बदलाव, चेक करें 24K, 18K, 22K के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today 09 December: सोने-चांदी की कीमतें में बदलाव, चेक करें 24K, 18K, 22K के लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today 09 December: सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। सोमवार, 9 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 77760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो गोल्ड के प्राइस में लगभग 380 रुपये की गिरावट देखी गई है। चांदी की बात करें तो सोमवार को कीमत 100 रुपये गिरकर 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत लुढ़ककर किस लेवल पर है, आइए जानते हैं…

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,190 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share