Breaking News: सीएम विष्‍णुदेव की सुरक्षा में बड़ी चूक: रास्‍तें में गाड़ी खड़ा कर गायब हो गया ड्राइवर

Breaking News: सीएम विष्‍णुदेव की सुरक्षा में बड़ी चूक: रास्‍तें में गाड़ी खड़ा कर गायब हो गया ड्राइवर

Breaking News: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। घटना कवर्धा की है। मुख्‍यमंत्री आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में वर्मा परिवार के वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा भी थे। सीएम ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट करके यह जानकारी जानकारी दी।

सीएम नव व‍िवाहित जोड़े को आर्शीवाद लेकर निकले तो उनका काफिले के रास्‍तें में एक कार खड़ी थी और उसका ड्राइवर गायब था। मुख्‍यमंत्री करीब 10 मिनट तक रुक क्लियर होने का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस बीच रास्‍ते में कार खड़ी करके गायब हुए ड्राइवर को खोज नहीं पाई। एहतियातन सीएम सुरक्षा में तैनात टीम ने उन्‍हें घेर लिया और इसके बाद दूसरे रास्‍त से सीएम का काफिला वहां से निकाला गया।

इस फोटो को सोशल मीडिया में पोस्‍ट करते हुए सीएम ने लिखा है कि आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में वर्मा परिवार के वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वर-वधू को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं परिवार के मुखिया चंद्रशेखर वर्मा सहित परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ,  राजीवलोचन महाराज , विधायक भावना बोहरा  सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share