Dhamtari News: दो शिक्षक सस्पेंड, शराबी शिक्षक समेत दो पर गिरी निलम्बन की गाज, जानिए दोनों के खिलाफ क्या थी शिकायत…

Dhamtari News: दो शिक्षक सस्पेंड, शराबी शिक्षक समेत दो पर गिरी निलम्बन की गाज, जानिए दोनों के खिलाफ क्या थी शिकायत…

Dhamtari News: धमतरी। स्कूल से नदारद रहकर मनमानी करने वाले दो शिक्षकों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की है। दोनों शिक्षक धमतरी ब्लाक के है।

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला अरौद लीलर में पदस्थ मिलन सिंह ध्रुव, सहायक शिक्षक(एलबी) की शिकायत गंभीर थी। शराब सेवन कर विद्यालय आने, अध्यापन कार्य से दूर रहने के कारण ग्रामीण परेशान थे। बिना बताए स्कूल से गायब रहने अनाधिकृत अनुपस्थिति की संख्या अधिक थी। शिकायत जांच करने पर शिक्षक की निरंकुशता स्पष्ट हुई।

इसी तरह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कंडेल (सेजेस कण्डेल) में पदस्थ लावनी साहू, सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) अपने शिक्षिकीय कार्य से विमुख हो गई थी। पिछले कई दिनों से वह स्कूल नहीं आ रही थी। शालेय आचरण नियमों के प्रतिकूल कृत्य करने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं होने उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने तथा कारण बताओं नोटिस का जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई।

निलंबित दोनों शिक्षकों के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने भी शिकायत की थी। शिकायतों की जांच हुई। आरोप सही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने कड़ी कार्रवाही करते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों निरंकुश शिक्षकों का मुख्यालय कार्यालय-विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमतरी होगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share