Earthquake in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भूकंप से ढोली धरती: बस्तर संभाग के कई जिलों में महसूस किए गए झटके

Earthquake in Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पड़ोसी राज्य तेलंगाना में था। इसका असर छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंटा, बीजापुर और जगदलपुर तक दिखा। तेलंगाना के मुलूगु में भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजकर 27 मिनट पर तेलंगाना में भूकंप आया। इसका असर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।






